हमने भी कुछ खोया नहीं-हिन्दी शायरी

अपनी राह चलते जाना है
कहीं फूल बरसेंगे
तो कहीं लोग ताने कसेंगे
थोड़ी खुशी के लिये
बहुत दूर तक ढूंढते बहाने
निराश होने पर
भागने लगते हैं गम भुलाने
ऐसे लोगों के इशारे पर
अगर चले जिंदगी की राह पर
तो ताउम्र अपनी मंजिल को तरसेंगे
……………………………………………….

उनके इशारे पर लड़ते रहे जमाने से
वह तो रहे पर्दे में, मतलब रख कमाने से
जो वक्त आया तो फेर लीं नजरें हमसे
जब मिलने गये तो लगे अनजाने से
उन्होंने बहुत कुछ पा लिया
पर हमने भी कुछ खोया नहीं
हमें भी मतलब था
कुछ जिंदगी के सच देखने से
अपना मकसद पूरा किया
अपनी जिंदगी को आजमाने से

One Comment

  1. Posted October 4, 2008 at 3:44 pm | Permalink

    अपनी राह चलते जाना है
    कहीं फूल बरसेंगे
    तो कहीं लोग ताने कसेंगे
    थोड़ी खुशी के लिये
    बहुत दूर तक ढूंढते बहाने
    निराश होने पर
    भागने लगते हैं गम भुलाने
    ऐसे लोगों के इशारे पर
    अगर चले जिंदगी की राह पर
    तो ताउम्र अपनी मंजिल को तरसेंगे


Post a Comment

You must be logged in to post a comment.